Recent Posts

बीजेपी सांसद सुशील मोदी के खिलाफ मानहानि मामले में गवाही

पटना (एजेंसी/वार्ता): मानहानि और सामाजिक विद्वेष फैलाने के आरोपों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ दाखिल शिकायती मुकदमे में आज पटना व्यवहार न्यायालय स्थित विशेष अदालत में एक गवाह का बयान कलमबंद करवाया गया l सांसदों एवं विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश आदि देव की अदालत में जांच साक्षी …

Read More »

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र होगा काफी हंगामेदार

पटना (एजेंसी/वार्ता): बिहार विधानमंडल के कल से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। बिहार विधानमंडल के मंगलवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में पांच बैठकें तय हैं। सत्र के पहले दिन यानी 13 दिसंबर को विधानसभा में सभा अध्यक्ष और विधान परिषद में सभापति सदस्यों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मोकामा, गोपालगंज और …

Read More »

मध्यप्रदेश के खरगोन में कुएं में गिरे तेंदुए की शावक को रेस्क्यू किया गया

खरगोन (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद अनुविभाग मुख्यालय के समीप खेत में बने कुएं में गिरे तेंदुए के शावक काे आज दोपहर रेस्क्यू कर लिया गया। खरगोन के वन मंडलाधिकारी प्रशांत सिंह ने बताया कि कसरावद के समीप एक किसान के खेत में कल रात्रि कुएं में गिरे तेंदुए की मादा शावक का आज दोपहर सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर …

Read More »

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में इंजन में साड़ी फंसने से महिला की मौत

ललितपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में ललितपुर के बार क्षेत्र में सोमवार को खेत पर पानी का डीजल इंजन बंद करते समय साड़ी फंसने से महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम चिगलऊआ निवासी सुखबती (32) पति के साथ खेत में खड़ी फसल में पानी देने का कार्य कर रही थी, जब खेत पानी से पूर्ण हो …

Read More »

अलवर में गंदगी से खफा पार्षद ने घर घर से कचरा एकत्रित कर नगर परिषद के सामने लाकर पटका

अलवर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में अलवर शहर में कचरा एवं गंदगी से परेशान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद ने आज अपने वार्ड में घर-घर से कचरा एकत्रित किया और नगर परिषद कार्यालय के सामने डाल दिया। वार्ड संख्या 61 के पार्षद सतीश यादव ने नगर परिषद के आयुक्त पर अलवर शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह नजरअंदाज करने …

Read More »