Recent Posts

ओडिशा विस के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का निधन

बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का मंगलवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं। श्री मोहंती की तबीयत बिगड़ने और हल्के मस्तिष्काघात का पता चलने के बाद उन्हें गत 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती …

Read More »

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में मंगलवार को सुबह प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट आयी और लगातार पांच दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहने के बाद ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 दर्ज किया गया है जबकि सोमवार शाम चार बजे एक्यूआई 421 दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट …

Read More »

सीआईसी के चयन पर अधीर रंजन का आरोप : अंधेरे में रखा गया

लोकसभा में कांग्रेस के नेता और मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) की नियुक्ति से संबंधित चयन समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा है कि सीआईसी के चयन की प्रक्रिया को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सीआईसी की नियुक्ति में सभी लोकतांत्रिक मानदंडों, परंपराओं और प्रक्रियाओं की …

Read More »

कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को रोकने में विफल रही : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, वहां अपराध बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने आज छत्तीसगढ़ के बिश्रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार में आती …

Read More »

त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी, एमएनएफ चुनाव में जीत हासिल करेगी : जोरमथांगा

मिजोरम में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जीत हासिल करने और त्रिशंकु विधानसभा न होने का विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी का राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन नहीं हैं और केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को उसका समर्थन ‘‘मुद्दा-आधारित’’ है। उन्होंने कहा कि ‘जो’ जनजातियों को एकीकृत …

Read More »