Recent Posts

सेना का कैप्टन बन कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने पीजीआई अस्पताल के पास कार में सेना की वर्दी पहने एक …

Read More »

भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करती है: कलराज मिश्र

उदयपुर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कि भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करती है। यह सारा विश्व हमारा परिवार है। इसलिए सर्वे भवन्तु सुखिन के भावों से हमारी संस्कृति ओतप्रोत है। मिश्र आज शाम यहां लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का आगाज कर रहे थे। मिश्र ने पारंपरिक नगाड़ा बजाकर एवं दीप …

Read More »

मोदी कोलकाता में गंगा परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

कोलकाता (एजेंसी/वार्ता): पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय गंगा परिषद’ (एनजीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इस आश्य की घोषणा की। सुश्री बनर्जी ने कहा कि उन्हें बैठक का निमंत्रण मिला है और वह परिषद के एक सदस्य-राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में इसमें शामिल होंगी। उल्लेखनीय …

Read More »

2023 में कांग्रेस की विदाई और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का सूरज उदय होगा: डॉ. पूनियां

बांसवाड़ा (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा है कि आदिवासी भाई-बहनों के सम्मान, समृद्धि और खुशहाली के लिये भाजपा की सरकार 2023 में संकल्पित होकर काम करेगी। डा पूनियां आज आदिवासी बहुल कुशलगढ़ और बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बांसवाड़ा में जन आक्रोश …

Read More »

बांदा में फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

बांदा (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव पंखे के हुक में लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिछली 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के …

Read More »

गहलोत ने रबी फसल के लिए किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जयपुर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को रबी फसल के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण, आवासीय क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति आदि के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में आज यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न स्रोतों से …

Read More »

एमएएचएसआर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण 98.68 फीसदी

अहमदाबाद (एजेंसी/वार्ता): मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कुल 98.68 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एमएएचएसआर परियोजना की ओर से बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि गुजरात में 98.87 फीसदी, डीएनएच में 100 फीसदी और महाराष्ट्र में 98.22 फीसदी कुल 98.68 फीसदी भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। …

Read More »

यात्रा को रोकने का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र एक राजनीतिक साजिश -जितेंद्र सिंह

अलवर (एजेंसी/वार्ता): पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को स्थगित करने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र को एक राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी में घबराहट पैदा हो गई है। इसलिए अब वह कोरोना का बहाना बनाकर इस यात्रा को स्थगित करना चाहते …

Read More »

मनोज जोशी की पुस्तक हिंदुत्व और गांधी का लोकार्पण

भोपाल (एजेंसी/वार्ता): अर्चना प्रकाशन भोपाल के तत्वाधान में वरिष्ठ पत्रकार मनोज जोशी द्वारा लिखित पुस्तक हिन्दुत्व और गांधी का लोकार्पण यहां के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना प्रकाशन न्‍यास के अध्यक्ष पूर्व न्‍यायाधीश एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय उपस्थित …

Read More »

लालच में आकर वोट देना देशद्रोह के समान: वरूण गांधी

पीलीभीत (एजेंसी/वार्ता): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरूण गांधी ने बुधवार को कहा कि वोट की ताकत और महत्व को समझकर देश हित में मतदान करना चाहये। लालच में वोट करना भ्रष्टाचार को तो बढ़ाता ही है,साथ ही यह देश के साथ गद्दारी की तरह है। अपने संसदीय क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आए श्री गांधी ने ललौरीखेड़ा व …

Read More »