भारत

December, 2023

  • 8 December

    शिवराज का मिशन-29, आज जाएंगे राघौगढ़

    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम में ऐतिहासिक जीत के बाद से ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ‘मिशन-29’ में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुना जिले के राघौगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। राघौगढ़ विधानसभा प्रवास के दौरान श्री चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है। …

  • 8 December

    भाजपा सरकार में दलितों, एवं आदिवासियों के खिलाफ अपराध बढ़े: खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं तथा एनसीआरबी की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का काला चिट्ठा है। खरगे ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में एक रिपोर्ट साझा की जिसमें …

  • 8 December

    भारत ने प्रौद्योगिकी के जरिए कुछ ही वर्षों में वह हासिल किया, जिसे पाने में बाकियों को पीढ़ी लग गई: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने की कोशिश में है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि प्रौद्योगिकी के जरिए देश ने कुछ ही वर्षों में वह हासिल कर लिया है जिसे हासिल करने में बाकियों को एक पीढ़ी लग …

  • 8 December

    प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट का हिस्सा बनने का आह्वान

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) सुबह देशवासियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट 2023 (शिखर सम्मेलन) का हिस्सा बनने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आकर्षक कार्यक्रम है। यह एआई और नवाचार में प्रगति के जश्न का प्रतीक है। वैश्विक साझेदारी पर आधारित यह शिखर सम्मेलन 12 दिसंबर को शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म …

  • 8 December

    राष्ट्रपति ने तोमर, पटेल और सरूता के इस्तीफे स्वीकार किए

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता के मंत्रिपरिषद से इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिए हैं। इन सभी मंत्रियों ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मू ने इन सभी मंत्रियों के इस्तीफे …

  • 8 December

    सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 370 पर सोमवार को सुनाएगा फैसला

    उच्चतम न्यायालय पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र सरकार के अगस्त 2019 के फैसले की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाएगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की …

  • 7 December

    मोदी के नाम के साथ नहीं लगाएं श्री, आदरणीय और जी जैसे संबोधन : पीएम मोदी

    भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जीत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) अकेले मोदी की जीत नहीं है, बल्कि यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ दिल्ली में बैठे नेताओं की नहीं है, बल्कि उन कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने पार्टी की और जनता …

  • 7 December

    लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने सभी 9 भाजपा सांसदों का इस्तीफा किया स्वीकार

    लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, दीया कुमारी, रीति पाठक और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित इस्तीफा देने वाले भाजपा के सभी 9 सांसदों का लोक सभा सांसद के रूप में इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भाजपा आलाकमान के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में विधान सभा का चुनाव जीतने वाले केंद्रीय …

  • 7 December

    दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने का मांगा समय

    राजस्थान में किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की संभावनाओं के बीच पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दिल्ली पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो, वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। बताया …

  • 7 December

    महुआ मामले में एथिक्स कमेटी शुक्रवार को लोकसभा में पेश कर सकती है जांच रिपोर्ट, भाजपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप

    पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर जांच करने वाली सदन की एथिक्स कमेटी शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर सकती है। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लोकसभा में पेश करते समय हंगामे के हालात बन सकते हैं। विपक्षी दलों के रवैये को देखते हुए रिपोर्ट को स्वीकार …