भारत

December, 2023

  • 8 December

    राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षक घोषित किये

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को राजस्थान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के …

  • 8 December

    लोकसभा में हंगामे के बीच आचार समिति की रिपोर्ट पेश, कार्यवाही स्थगित

    लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर आचार समिति की रिपोर्ट आज सदन के पटल पर पेश कर दी गयी। हालांकि हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन जैसे ही समवेत हुआ, पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने …

  • 8 December

    फैसला देते समय न्यायाधीशों को व्यक्तिगत विचार या उपदेश देने से बचना चाहिए:सुप्रीम कोर्ट

    उच्चतम न्यायालय ने नाबालिग लड़की से शादी के बाद एक बच्ची का पिता बने एक व्यक्ति को इस मामले में निचली अदालत की सजा कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से रद्द करने के साथ की गई टिप्पणी को शुक्रवार को प्रथम दृष्टया ‘अत्यधिक आपत्तिजनक और पूरी तरह से अनुचित’ करार दिया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की …

  • 8 December

    समान नागरिक संहिता की मांग उठी राज्यसभा में

    भारतीय जनता पार्टी के हरनाथ सिंह यादव ने देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग करते हुए शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि इससे मुसलमान और ईसाई महिलाओं को उनके अधिकार मिल जा सकेंगे। श्री यादव ने सदन में शून्य काल में ‘सभापति की अनुमति से उठाए गए मुद्दे’ के दौरान कहा कि देश में लगभग 10 करोड़ …

  • 8 December

    पंजाब में आतंकवाद के दौर के आतंकवादियों को रिहा करने की मांग उठी राज्यसभा में

    आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह साहनी ने शुक्रवार को राज्यसभा में 80 के दशक में पंजाब आतंकवाद के दौर के जेलों में बंद आतंकवादियों को रिहा करने की मांग की। श्री साहनी ने सदन में ‘शून्य काल में सभापति के अनुमति से उठाए गये मामले’ के दौरान कहा कि आतंकवाद के दौर में विभिन्न मामलों में पकड़े गए लोगों …

  • 8 December

    रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर पास के निर्माण में ढाई गुना तेजी: अश्विनी वैष्णव

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि नौ वर्ष में देश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और अंडर पास का निर्णाम इससे पहले के 10 वर्षों की तुलना में ढाई गुना अधिक रहा है। श्री वैष्णव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान अनुपूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि वर्ष 2004-14 के दौरान 4149 (आरओबी) और …

  • 8 December

    तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री ने प्रजा दरबार में सुनीं जनता की शिकायतें

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पद संभालने के एक दिन बाद शुक्रवार को लोगों की शिकायतें सुनने के लिए ‘प्रजा दरबार’ आयोजित किया जो एक नियमित व्यवस्था होगी। उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर सुबह से कतार में लगे लोगों से आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी के साथ रेवंत रेड्डी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और …

  • 8 December

    भीतरघात का आकलन नहीं कर पाया सर्वे : लक्ष्मण सिंह

    मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के तेवर आक्रामक हैं। लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि कांग्रेस भीतरघात के कारण चुनाव हारी। पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर शुक्रवार को लिखा, “सर्वे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत रही थी। सही भी था, …

  • 8 December

    केरल हाई कोर्ट ने सत्ता के दुरुपयोग मामले में सीएम विजयन, अन्य से मांगा जवाब

    केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उच्च पदस्थ सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों की जांच की मांग वाली याचिका पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी टी. वीणा और अन्य शीर्ष राजनेताओं से जवाब मांगा। उच्च पदस्थ सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों की जांच का आदेश देने से सतर्कता अदालत के …

  • 8 December

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत

    देहरादून में शुक्रवार से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पीएम मोदी यहां मौजूद उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वो उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के पहले करीब 44 हजार करोड़ रुपए की प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि …