मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘श्लोक – द देसी शेरलॉक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। बॉबी देओल ,कुणाल कोहली की अगली फिल्म श्लोक – द देसी शेरलॉक” में नज़र आएंगे। अनन्या बिरला इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये इस बात की घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ‘श्लोक – द देसी शेरलॉक’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। ‘श्लोक – द देसी शेरलॉक’ के अलावा बॉबी जल्द ही रणबीर कपूर की एनिमल, आश्रम सीजन 3 और पेंटहाउस में नजर आएंगे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: आईटीबीपी के 9वें एल डी सी ई कोर्स के प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण समारोह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News