उत्तर प्रदेश के बांदा में मां की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बांदा (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मां की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बिसंडा कस्बे के हनुमान नगर निवासी 75 वर्षीय शिवकलिया अपने तीसरे पुत्र रामू कोरी के साथ रहती थी। रामू चार साल पहले ड्राइवर था। अब वह नशे का आदी हो गया है और वर्तमान में आंशिक विक्षिप्त भी है। वह आये दिन अपनी मां से मारपीट करता रहता था।

पुलिस ने रविवार को शिवकलिया का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश पोस्टमार्टम व जांच के बाद किया। पुलिस ने बताया कि मां की हत्या के आरोपी पुत्र रामू कोरी को आज पुनाहुर गांव के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल एक बांस की लाठी भी बरामद करने का दावा किया।

-एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

Leave a Reply