मध्यप्रदेश के सिवनी में नाचते हुए मंच से गिरी महिला की मौत

सिवनी (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में महिला संगीत कार्यक्रम में नाचते समय मंच से एक महिला गिरने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र के बखारी गांव में बुधवार को एक महिला की संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ नाचते- नाचते मंच पर अचानक गिर गई। इस घटना में महिला की मौत का वीडियो भी सामने आया है।

बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि बुधवार रात बखारी गांव में शादी समारोह से पहले साहू परिवार में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस के दौरान 55 साल की महिला जथा बाई अचानक मंच पर गिर गई।

लोगों ने तुरंत महिला को निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

-एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: तमिलनाडु से मलेशिया को पहली बार 90 हजार अंडे किए गए निर्यात

Leave a Reply