इस शुक्रवार यानी 18 अगस्त को रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर को कहानी के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी खासा सराहा जा रहा है. अब घूमर की हालिया स्क्रीनिंग से एक अनदेखी पिक्चर सामने आई है. जिसमें पति को सपोर्ट करने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन खास स्वैटशर्ट पहने नजर आ रहे हैं. इस पिक्चर में फिल्म के निर्माता आर बाल्की और फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहीं सैयामी खेर भी नजर आ रही हैं.
बच्चन फैमिली ने इस तरह किया फिल्म का प्रमोशन
हाल ही में घूमर की स्क्रीनिंग से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या की एक अनसीन पिक्चर सामने आई है. घूमर की टीम के साथ ऐश्वर्या और आराध्या भी नजर आ रही हैं. इस दौरान तीनों बच्चन मैचिंग स्वैटशर्ट में नजर आए. ब्लैक कलर की इस शर्ट पर यलो कलर से घूमर लिखा हुआ था. इसी स्क्रीनिंग से एक एक अन्य पिक्चर भी सामने आई है जिसमें ऐश बेटी आराध्या के गालों पर हाथ लगाए दिख रही हैं.वहीं अभिषेक ने ऐश, सयामी को गले लगाया हुआ है. ऐश के पास आराध्या खड़ी दिखाई दे रही हैं. वहीं आर बाल्की इस पिक्चर में आराध्या के पास खड़े नजर आ रहे हैं.
फिल्म ने की कितनी कमाई
18 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को गदर 2 और ओएमजी 2 से तगड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में अच्छे कंटेंट के बाद भी फिल्म पहले दिन 0.85 करोड़ तो दूसरे दिन 1.20 करोड़ की ही कमाई कर पाई है. इस तरह इस फिल्म का कलेक्शन 2.05 करोड़ ही हो पाया है.
क्या है फिल्म का बजट
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 28 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है.अब देखना ये होगा कि घूमर कितने दिनों तक थिएटर्स में अपनी जगह बनाए रख पाती है.
यह भी पढे –
जानिए अगर अंगूठे और कलाई में अक्सर रहता है दर्द तो इसे हल्के में न लें…हो सकते हैं गंभीर कारण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News