टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर का निधन

बेंगलुरु (एजेंसी/वार्ता) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का मंगलवार को निघन हो गया गया। वह 64 वर्ष के थे श्री किर्लोस्कर के परिवार में पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। प्रारंभिक रिपेार्टस में कहा गया कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने अथवा कार्डियक अरेस्ट से हुआ।

कंपनी की वेबसाइट पर कहा गया है, “29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है उनका अंतिम संस्कार आज किया जायेगा।श्री किर्लोस्कर 2019-20 के दौरान भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में सीआईआई निर्माण परिषद, सीआईआई व्यापार मेले की परिषद और हाइड्रोजन टास्क फोर्स के अध्यक्ष थे।

उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी इसके बाद, उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय में काम करना शुरू किया, विशेष रूप से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में उन्होंने बैंगलुरु में सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

वर्ष 2013-15 के दौरान उन्हें सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था।श्री किर्लोस्कर के निधन पर उद्योग और व्यापार जगत के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों में शोक की लहर फैल गयी है।

कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने उनके निधन शोक व्यक्त किया है जिनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम और कनार्टक के सूचना प्रद्योगकी मंत्री सीएन अवस्थ नारायण और उद्योग मंत्री मुर्गेश निरानी मुख्य रूप से शामिल हैं।

एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल छह माह बढ़ा

Leave a Reply