संथाल परगना में ध्वस्त हुआ झामुमो का मजबूत स्तंभ :दीपक प्रकाश

रांची (एजेंसी/वार्ता): भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में आज अपराह्न में संथाल परगना क्षेत्र में झामुमो के कद्दावर नेता एवम पार्टी के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने झामुमो छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू,महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय,प्रदेश मंत्री एवम पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन,शर्मिला रजक,प्रदेश कार्यसमित सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल,मिहिर मंडल,संजय साहू आदि उपस्थित थे।

सदस्यता ग्रहण कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है। झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगो ने खून पसीने से सींचा उसका झारखंड की गरीब, आदिवासी , दलित,पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है।

प्रकाश ने कहा कि जनता को विश्वास हो गया कि राज्य के विकास की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है।

-एजेंसी/जारी वार्ता

यह भी पढ़े: सशक्त समाज के निर्माण के साथ गूंज की ‘अनुगूंज’ पूरी दुनिया में फैले: रमेश बैस

Leave a Reply