स्पेसएक्स ने जापानी लूनर लैंडर हाकुटो-आर के साथ फाल्कन 9 का किया प्रक्षेपण

टोक्यो (एजेंसी/वार्ता): अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स ने जापानी लूनर लैंडर हाकुटो-आर के साथ निजी कंपनी आईस्पेस द्वारा निर्मित फाल्कन 9 रॉकेट का प्रक्षेपण किया। रॉकेट का प्रक्षेपण फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में केनेडी स्पेस सेंटर से 07:38 बजे हुआ।

स्पेसएक्स वेबसाइट के अनुसार, रॉकेट में नासा का लूनर फ्लैशलाइट उपग्रह भी है। बाद में कंपनी ने ट्वीट कर हाकुटो-आर और लुनर फ्लैशलाइट के सफल परिनियोजन की पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि हाकुटो-आर मिशन की चंद्र लैंडिंग 2023 के अंत के लिए निर्धारित है।

-एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: ट्रक और कार की भीषण टक्कर, दुर्घटना में पिता की मौत बेटा गंभीर

Leave a Reply