रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे घोषित

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 और Q4 यानि चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए।

FY2022-23 सभी व्यवसायों में जोरदार प्रदर्शन के दम पर रिलायंस का वार्षिक कंसोलिडेटेड राजस्व 23.2% (YoY) बढ़कर ₹9,76,524 करोड़ रु ($118.8 बिलियन) जा पहुंचा।

FY2022-23 रिलायंस का वार्षिक EBITDA पहली बार ₹1,50,000 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर गया; 23.1% (YoY) की वृद्धि के साथ ये रिकॉर्ड EBITDA ₹154,691 करोड़ ($18.8 बिलियन) रहा।

FY2022-23 वार्षिक कंसोलिडेटेड लाभ 9.2% बढ़कर (YoY), टैक्स के बाद ₹74,088 करोड़ ($9.0 बिलियन) रु के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा ।

2,300 से अधिक शहरों/कस्बों में 5जी रोलआउट कर रिलायंस जियो ने अपनी मार्केट लीडरशिप को और मज़बूत किया है। जियो ने 700MHz और 3500MHz बैंड में 60 हजार 5G साइट को लगा दिया है और दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में रोलआउट करने का काम तेज़ी से प्रगति पर है।

FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने पहले के मुकाबले अधिक गति से स्टोर खोलते हुए इस साल 3,300 स्टोर जोड़े। इस तरह रिलायंस रिटेल का कुल क्षेत्रफल 6 करोड़ 56 लाख वर्गफ़ीट हो गया है।

FY2022-23 ऑइल टू केमिकल्स (O2C) व्यवसाय में कच्चे माल की कम हुई क़ीमत और अच्छी मार्जिन के कारण पिछले एक साल के नतीजे दमदार रहे हैं।

FY2022-23 साल का पूंजीगत व्यय ₹141,809 करोड़ ($ 17.3 billion) रहा। 31 मार्च, 2023 को शुद्ध कर्ज़ ₹ 110,218 करोड़ ($ 13.4 billion) रहा, जो सालाना EBITDA से काफ़ी कम है।

Q4 FY2022-23 तिमाही का सकल राजस्व ₹239,082 रुपए ($29.1 billion) रहा, जो 2.8% (Y-o-Y) ज़्यादा है। ये बढ़ोतरी कन्ज़्यूमर बिज़नेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर दर्ज की गई।

Q4 FY2022-23 तिमाही का कन्सॉलिडेटेड EBITDA 21.9% (Y-o-Y) बढ़कर ₹41,389 करोड़ ($5.0 billion) हो गया है।

Q4 FY2022-23 टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड लाभ 18.3% वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर ₹21,327 करोड़ ($2.6 बिलियन) जा पहुंचा।

Q4 FY2022-23 जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही सकल राजस्व 14.3% (Y-o-Y) बढ़कर ₹29,871 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा।

Q4 FY2022-23 जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का तिमाही EBITDA 16.9% (Y-o-Y) बढ़कर रिकॉर्ड ₹12,767 करोड़ दर्ज किया गया।

Q4 FY2022-23 जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही शुद्ध लाभ 15.6% (Y-o-Y) बढ़कर ₹4,984 करोड़ रहा।

Q4 FY2022-23 तिमाही का जियो का कुल डेटा ट्राफ़िक 23.2% (Y-o-Y) बढ़कर 30.3 बिलियन GB हो गया है; वॉयस ट्रैफिक 8% बढ़कर 1.31 ट्रिलियन मिनट पर जा पहुंचा है।

Q4 FY2022-23 जियो इंडस्ट्री में पहले स्थान पर बना हुआ है। इस साल शुद्ध रूप से 2 करोड़ 90 लाख ग्राहक जियो से जुड़े; 31 मार्च 2023 को जियो के कुल ग्राहक 43 करोड़ 90 लाख थे।

Q4 FY2022-23 तिमाही में जियो का औसत राजस्व प्रति ग्राहक यानि ARPU 6.7% (Y-o-Y) बढ़कर ₹178.8 पहुँच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में ARPU ₹167.6 था।

Q4 FY2022-23 रिलायंस रिटेल का तिमाही राजस्व 19.4% (Y-o-Y) बढ़कर ₹69,267 करोड़ रहा, जो एक रिकॉर्ड है।

Q4 FY2022-23 तिमाही का EBITDA 32.6% (Y-o-Y) बढ़कर ₹4,914 करोड़ रहा, जो एक रिकॉर्ड है। निवेश की आय से पूर्व EBITDA 33% (YoY) बढ़कर ₹4,769 करोड़ रहा।

Q4 FY2022-23 रिलायंस रिटेल का तिमाही शुद्ध लाभ 12.9% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ ₹2,415 करोड़ रहा।

Q4 FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही 966 स्टोर खोले, स्टोर्स की कुल संख्या अब बढ़कर 18,040 हो गई है। साथ ही 17 लाख वर्ग फ़ीट में फैले नए गोदाम भी जोड़े गए।

Q4 FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान सभी प्रारूपों में 21 करोड़ 90 लाख से अधिक का फ़ुटफ़ॉल दर्ज किया; डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स व्यवसायों में विकास की गति बनी रही और उन्होंने #RILresults के राजस्व में 18% का योगदान दिया।

Q4 FY2022-23 रिलायंस के O2C सेगमेंट का तिमाही राजस्व 11.8% गिरकर ₹128,633 करोड़ ($15.7 बिलियन) रहा, मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में तेज कमी और डाउनस्ट्रीम उत्पादों की कम कीमत प्राप्ति प्रमुख वजह रही।

Q4 FY2022-23 तिमाही का O2C EBITDA 14.4% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ ₹16,293 करोड़ रहा।

Q4 FY2022-23 इस तिमाही में बिक्री के लिए O2C उत्पादन 1 करोड़ 71 लाख टन रहा जो 1.2% (Y-o-Y) कम है।

तिमाही का रिलायंस आइल एंड गैस सेगमेंट का राजस्व 126.9% to ₹ 4,556 करोड़ ($554 million) रहा। बढ़े हुए दाम और ज़्यादा गैस उत्पादन के बल पर ये बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Q4 FY2022-23 तेल और गैस का EBITDA 144.3% (Y-o-Y) बढ़कर ₹ 3,801 करोड़ ($463 million) तक जा पहुँचा है।

Q4 FY2022-23 KG-D6 का उत्पादन 13.8% (Y-o-Y) बढ़कर 42.9 BCFe तक पहुँच गया है।

Q4 FY2022-23 एक तरफ़ एमजे फ़ील्ड का गैस उत्पादन बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर आर क्लस्टर और सैटेलाइट क्लस्टर फ़ील्ड से उत्पादन में वृद्धि के चलते ब्लॉक KG D6 का उत्पादन वर्ष 2024 तक 30 MMSCMD हो जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply