खसखस है सेहत के लिए राम बाण, जाने कैसे ?

बिज़नेस संदेश (ऑनलाइन डेस्क): खसखस को अंग्रेजी में पॉपी सीड के नाम से जाना जाता है| खाने के टेस्ट को बढ़ाने में इसको यूज में लिया जाता है| यह शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है| इसका सेवन करने से व्यक्ति अनेको प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकता है| खस खस छोटे हल बीज होते है जिसके उपयोग से पेट की जलन, सूजन और बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जाने इसके फायदे –

ओपियम एल्कलॉइड्स से भरपूर खसखस मांसपेशियों के दर्द से निजात दिलाने में फायदेमंद होता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोगो को खसखस ऑइल का इस्तेमाल दर्द वाली जगह पर करना चाहिए।

सांस से जुडी समस्याओं से छुटकारा पाने में खसखस अहम रोल निभाता है। इसके इस्तेमाल से खांसी ठीक हो जाती है और सांस संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है।

अनिद्रा की समस्या को दूर करने में खसखस बहुत अच्छा साबित होता है| खसखस का गर्म दूध रात्रि में सोने से पहले अवश्य पीएं| इससे नींद नहीं आने की समस्या ठीक हो जाएगी।

खसखस में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है जो पेट के लिए बहुत लाभप्रद होती है| इसके सेवन से कब्ज की प्रॉब्लम नहीं होती। साथ ही यह डाइजेस्टिव सिस्टम को सुचारु बनाने और शरीर को एनर्जी देने में फायदेमंद होता है|

किडनी स्टोन की प्रॉब्लम में खस खस बहुत ही बेहतरीन रोल निभाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो कैल्श्यिम को कम करने में फायदेमंद होते है और पथरी को हटा देते हैं। इसके सेवन से पथरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है|

Leave a Reply