Recent Posts

छत्तीसगढ़ की झांकी में दिखी आदिवासी परंपरा ‘मुरिया दरबार’ की झलक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में शुक्रवार को यहां छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य के बस्तर क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर निर्णय लेने की 600 साल पुरानी आदिवासी परंपरा ‘मुरिया दरबार’ को दर्शाया गया। ‘मुरिया दरबार’ प्राचीन काल से आदिवासी समुदायों में मौजूद लोकतांत्रिक चेतना और पारंपरिक लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है और साथ ही भारत में …

Read More »

गणतंत्र दिवस: भारतीय वायुसेना, नौसेना की झांकियों में ‘नारी शक्ति’, ‘आत्मनिर्भरता’ की झलक दिखी

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं ने ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ की विषय वस्तु पर आधारित अपनी झांकियों में अपनी संपत्तियों और भारत की बढ़ती सैन्य ताकत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना की झांकी में जहाज निर्माण में भारत की बढ़ती शक्ति को उजागर करते हुए स्वदेशी रूप से निर्मित विमान वाहक …

Read More »

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी में सागरमाला कार्यक्रम की उपलब्धियां दिखाई गईं

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की झांकी में सागरमाला कार्यक्रम के जरिए बंदरगाह नीत विकास और समुद्री क्षेत्र में ‘नारी शक्ति’ को मजबूत करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया गया। मंत्रालय के इस महात्वाकांक्षी कार्यक्रम ने ‘टर्न-अराउंड’ समय को कम करने में मदद की है जिससे बंदरगाहों पर कार्गो प्रबंधन …

Read More »

गणतंत्र दिवस परेड में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से लेकर सरपंचों तक 13,000 विशिष्ट मेहमान हुए शामिल

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से लेकर सरपंचों तक और उद्यमियों से लेकर विक्रेताओं तक करीब 13,000 विशिष्ट अतिथियों ने शुक्रवार को यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। ‘सच्चे वीआईपी’ कहे जाने वाले इन विशेष आमंत्रित मेहमानों में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने वाले लोग शामिल रहे। …

Read More »

गणतंत्र दिवस परेड के विशेष मेहमान में शामिल रहे ‘वीरगाथा’ के ‘सुपर 100’ विजेता

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में शुक्रवार को ‘वीरगाथा’ के तीसरे संस्करण के ‘सुपर 100’ विजेता विशेष अतिथियों में शामिल थे। ‘वीरगाथा’ का तीसरा संस्करण पिछले साल 13 जुलाई से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था। देश भर के 2.42 लाख स्कूलों के रिकॉर्ड 1.36 करोड़ छात्रों ने निबंध, कविताओं, चित्रों और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी …

Read More »

विदेश मंत्रालय की झांकी में दिखी जी20 सम्मेलन में भारत की कामयाबी की कहानी

गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की कई उपलब्धियों को दर्शाया गया जिनमें जी20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी और इस शक्तिशाली समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत की कामयाबियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं। विदेश मंत्रालय की झांकी में वैश्विक मुद्दों का महत्वाकांक्षी, निर्णायक, समावेशी और कार्रवाई उन्मुख तरीके से समाधान करने की दिशा में …

Read More »

संस्कृति मंत्रालय की झांकी में दिखी भारत में लोकतंत्र की प्राचीन विरासत की झलक

गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी में बी आर आंबेडकर द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को संविधान सौंपने की प्रतिकृतियों और लोकतांत्रिक लोकाचार को प्रतिबिंबित करने वाले प्राचीन प्रतीकों को प्रदर्शित किया गया। ”भारत: लोकतंत्र की जननी” विषयवस्तु वाली यह झांकी परेड का हिस्सा बनी। गणतंत्र दिवस समारोह पर आधिकारिक पुस्तिका में झांकी के विवरण के अनुसार, …

Read More »

वैज्ञानिक सुनीता जेना की अगुवाई वाली डीआरडीओ की झांकी ने महिला सशक्तीकरण को प्रदर्शित किया

देश के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की झांकी का नेतृत्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुनीता जेना ने किया और इसमें महिला सशक्तीकरण को दर्शाया गया। ‘भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष के पांच आयाम में रक्षा कवच प्रदान करके राष्ट्र की रक्षा करने में महिला शक्ति’ के योगदान की विषय वस्तु पर …

Read More »

अरुणाचल प्रदेश की झांकी में दिखी जैव विविधता की झलक

गणतंत्र दिवस परेड में शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश की झांकी में 17 वर्ग किलोमीटर के जैव विविधता वाले क्षेत्र ‘सिंगचुंग बुगुन विलेज कम्युनिटी रिजर्व’ की झलक दिखाई गई। इस जैव विविधता वाले क्षेत्र को 2017 में बनाया गया था। यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए है। यहां लुप्त होने के खतरे का सामना कर रहे बुगुन …

Read More »

दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने किया कर्तव्य पथ पर मार्च

दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया। दस्ते का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता के. सुगाथन ने किया। दिल्ली पुलिस के दस्ते में एक महिला राजपत्रित अधिकारी, तीन महिला उप-निरीक्षक, 44 महिला हेड कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल शामिल थीं। ये सभी लाल …

Read More »