Recent Posts

सरकारी बंगला आवंटन विवाद : राघव चड्ढा ने निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा सचिवालय को उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली कराने से रोकने वाला अंतरिम आदेश रद्द करने के निचली अदालत के फैसले को मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। इस याचिका को मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरुला की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए पेश किया …

Read More »

शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये।आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने शोपियां के अलशीपुर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ …

Read More »

आप विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामलों की जांच के तहत मंगलवार को ओखला के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर तलाशी ली। आप विधायक को नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने यह कार्रवाई आप नेता एवं सांसद …

Read More »

सऊदी अरब ने फीफा विश्व कप 2034 में बोली के लिए आधिकारिक पत्र जमा किया

सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) ने सोमवार को विश्व कप-2034 के लिए बोली लगाने के इरादे से फीफा को एक आशय पत्र (एलओआई) जमा किया और एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए। सऊदी अरब ने इससे पहले 2034 संस्करण के लिए बोली लगाने के अपने इरादे की घोषणा की और अब आधिकारिक तौर पर भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। सैफ …

Read More »

क्रेडो, आरबीजेड ज्वैलर्स को आईपीओ के लिए सेबी से मिली मंजूरी

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड और अहमदाबाद स्थित आभूषण कंपनी आरबीजेड ज्वैलर्स लिमिटेड को पूंजी बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने की मंजूरी मिल गई है। क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग लिमिटेड के पास डेनिम ब्रांड मुफ़्ती का स्वामित्व है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से मंगलवार को दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार …

Read More »