Recent Posts

कोई जादूगर ही ऐसा कर सकता है: अमित शाह का गहलोत पर कटाक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में मौजूदा अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली और पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सुविधाएं ‘गुम’ हो गईं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘यह तो कोई जादूगर ही कर सकता है।’’ राजस्थान के …

Read More »

तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस ने ही संसदीय चुनाव में आंबेडकर को हराया था: केसीआर का आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी थी जिसने संसदीय चुनाव (1950 के दशक में) में डॉ बी आर आंबेडकर को हराया था तथा उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) दलितों के कल्याण के लिए खड़ी है। राव ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि यह उनकी सरकार थी जिसने राजधानी …

Read More »

राज्य सरकार मुझे अंधेरे में रख रही, विधायिका का अन्य उद्देश्यों के लिए कर रही इस्तेमाल : राज्यपाल खान

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार विधायिका का इस्तेमाल उसके निर्धारित कार्यों से इतर अन्य उद्देश्यों के लिए कर रही है और उन्हें विभिन्न मुद्दों पर अंधेरे में रख रही है। उच्चतम न्यायालय ने हाल में टिप्पणी की थी कि राज्य सरकार और राज्यपाल को समन्वय से काम करना चाहिए। इस बारे …

Read More »

राजनीतिक लाभ पाने के लिए फलस्तीन मुद्दे का प्रयोग कर रही माकपा : नेता प्रतिपक्ष सतीशन

केरल में यूडीएफ गठबंधन के सदस्यों को लुभाने के सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कथित प्रयासों के बीच राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन ने मंगलवार को कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और वाम दल पर राजनीतिक लाभ पाने के लिए फलस्तीन मुद्दे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। …

Read More »

ओबीसी नेताओं ने मराठा समुदाय को निशाना बनाया : जरांगे

कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता मराठा समुदाय के लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराकर उन्हें निशाना बना रहे हैं और मराठा नेताओं को समुदाय के युवाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता छगन भुजबल ने सोमवार को कहा …

Read More »