Recent Posts

पराली जलाने की घटना को रोकने में आम आदमी पार्टी विफल : शहजाद पूनावाला

दिवाली के दो दिन बाद फिर से दिल्ली का प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। इस पर राजनीति भी चरम पर है। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी इसके लिए दिवाली पर फोड़े गए पटाखों को जिम्मेदार ठहरा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी करार दिया है। भाजपा के …

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे …

Read More »

बाल दिवस पर बच्चों से मिले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने आए ताइक्वांडो प्रशिक्षु बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। ताइक्वांडो सीखने वाले इन बच्चों ने मुख्यमंत्री को तोहफे में गुलाब दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं …

Read More »

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, जल्द राहत के आसार कम

प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर खराब रहा और इससे जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से नौ के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड …

Read More »

दिल्ली-एनसीआर की हवा में फिर घुला जहर, कुछ दिन बाद कोहरा भी करेगा परेशान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दीपावली के बाद हवा और ज्यादा खराब होने से एक बार फिर सांसों पर संकट मंडराने लगा है। एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज (मंगलवार) सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 450 पर आ गया। राजधानी के आरकेपुरम में …

Read More »