Recent Posts

अकबरुद्दीन औवेसी ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को यहां तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने राजभवन में अकबरुद्दीन ओवेसी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उनके कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव तथा अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहे। …

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वस्थ प्रदान करे।” सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक …

Read More »

भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले दल भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक राजधानी भोपाल में सोमवार 11 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सभी 163 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए केन्द्रीय …

Read More »

अमित शाह कल पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह कल (रविवार) पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड राज्य शामिल हैं। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन अंतर राज्य परिषद सचिवालय के तत्वावधान में बिहार सरकार के सहयोग से …

Read More »

मूल असमिया मुसलमानों का सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन किया जाएगा: हिमंत

असम सरकार ने कहा कि वह राज्य में मूल असमिया मुसलमानों का सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन करेगी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शर्मा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अल्पसंख्यक मामले एवं छार क्षेत्र निदेशालय के माध्यम से मूल असमिया मुसलमानों का सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन किया जाएगा।” मंत्रिमंडल …

Read More »