Recent Posts

एमएसएमई को सार्वजनिक तथा निजी दोनों क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी होते देखना चाहता हूं: दूरसंचार सचिव

दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने सोमवार को कहा कि छोटी, नवोन्वेषी कंपनियों के कुछ ‘‘उत्कृष्ट’’ उत्पाद बनाने के तथ्य पर गौर करते हुए वह एमएसएमई को न केवल सार्वजनिक क्षेत्र की निविदाओं के लिए बल्कि निजी क्षेत्र में भी प्रतिस्पर्धी होते देखना चाहते हैं। दूरसंचार विभाग के शीर्ष अधिकारी मित्तल ने कहा कि सरकार उत्पादन संबंधी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में …

Read More »

पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग को उत्तर प्रदेश में 5,200 करोड़ रुपये की परियोजना का ठेका

पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग को उत्तर प्रदेश में 5,200 करोड़ रुपये की दो स्मार्ट मीटर परियोजनाएं मिली हैं। पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने सोमवार को बयान में कहा, “मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने लखनऊ और अयोध्या/देवीपाटन के महत्वपूर्ण क्लस्टर में 51 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया है। इन स्मार्ट मीटर को कंपनी अगले 27 महीने में …

Read More »

अडाणी ग्रीन ने 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से पहले भुगतान करने के लिए जुटाया कोष

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से आठ महीने पहले भुगतान करने के लिए कोष जुटा लिया है। अडाणी समूह की कंपनी ने एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय ऋण पत्र) जारी करते हुए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए। ये एनसीडी इस साल सितंबर में परिपक्व होने वाले हैं। एजीईएल ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी …

Read More »

स्विट्जरलैंड स्थित रिस्पांसिबिलिटी करेगी ब्लूस्मार्ट में 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश

स्विट्जरलैंड स्थित परिसंपत्ति प्रबंधक रिस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स एजी घरेलू कंपनी ब्लूस्मार्ट में 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी। संयुक्त बयान में सोमवार को कहा गया कि निवेश से ब्लूस्मार्ट को देशभर में अपने ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार करने में मदद मिलेगी। बयान के अनुसार, ‘‘अपनी 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जलवायु …

Read More »

बुजुर्गों से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों की सरकार से बजट में अधिक समावेशी उपायों की मांग

आयुष्मान भारत योजना में सभी बुजुर्गों को जोड़ने से लेकर ऑनलाइन परामर्श सेवाओं तक, बुजुर्गों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों ने सरकार से आगामी बजट में और अधिक समावेशी उपायों की मांग की है। आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट से पहले हेल्पएज इंडिया और एजवेल फाउंडेशन ने अधिक समावेशी बजट की मांग की …

Read More »