Recent Posts

अंतरिम बजट: गृह मंत्रालय को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश अंतरिम बजट में गृह मंत्रालय को 2,02,868.70 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और इसका अधिकांश हिस्सा सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा सीआईएसएफ जैसे अर्धसैनिक बलों को जाएगा। अंतरिम बजट में पुलिस को 1,32,345.47 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत अर्धसैनिक बल आते हैं। वहीं, 37,277.74 करोड़ रुपये …

Read More »

कांग्रेस की यात्रा की सफलता से भाजपा हताश, इसीलिए हुई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी : जयराम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख सहयोगी दल झामुमो के नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शानदार सफलता के बाद भाजपा की हताशा का नतीजा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पत्रकारों से बातचीत में रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा की गतिविधियों का …

Read More »

उच्चतम न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे पर फैसला सुरक्षित रखा

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली सात न्यायाधीशों की पीठ ने आठ दिन तक प्रतिद्वंद्वी पक्षों की दलीलें सुनीं। पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र …

Read More »

अदालत ने अविवाहित युवती की 28 सप्ताह के भ्रूण का गर्भपात कराने संबंधी याचिका खारिज की

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 20 वर्षीय अविवाहित युवती को 28 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति देने से इनकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रूण ”पूरी तरह विकसित है” और ”भ्रूणहत्या की अनुमति नहीं दी जा सकती।” गर्भ का चिकित्सीय समापन (एमटीपी) अधिनियम अधिकतम 24 सप्ताह के भ्रूण का गर्भपात कराने की अनुमति देता है। भ्रूण में गंभीर विसंगति …

Read More »

राज्यसभा के सभापति ने उपसभापति पैनल का पुनर्गठन किया, चार महिला सांसद समेत आठ सदस्य

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन के लिए उपसभापति पैनल का पुनर्गठन किया और इसमें महिलाओं को समान हिस्सेदारी दी गयी है। पुनर्गठित पैनल में आठ सदस्य हैं जिनमें चार महिलाएं हैं। इसमें अधिकतर सदस्य विपक्ष से हैं। पैनल में रमिलाबेन बेचारभाई बारा, सीमा द्विवेदी, अमी याज्ञिक, मौसम नूर, कनकमेदला रवींद्र कुमार, प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी, मनोज …

Read More »