Recent Posts

सोमवार से पुनः शुरू होगा ट्विटर का ब्लू मार्क सब्सक्रिप्शन

वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन अगले सप्ताह से उपलब्ध होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने इसकी घोषणा की है। ट्विटर ने शनिवार को अपने आधिकारिक पृष्ट पर कहा, “हम सोमवार को ट्विटरब्लू को फिर से लॉन्च कर रहे हैं। ” इसके साथ ही ट्विटर ने बताया कि वेब सब्सक्रिपशन शुल्क आठ डॉलर प्रति महीना होगा, …

Read More »

फिलीपींस के रिज़ाल में बाढ़ में बह जाने से एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत

मनीला (एजेंसी/वार्ता) फिलीपींस के रिज़ाल प्रांत में शनिवार को एक यात्री वाहन के बाढ़ में बह जाने से उसमें सवार एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार रात नौ बजे हुई । एक यात्री वाहन 25 लोगों को लेकर …

Read More »

पेरिस में मोरक्को फुटबॉल टीम के प्रशंसकों और पुलिस के बीच झड़प, 40 लोग हिरासत में

पेरिस (एजेंसी/वार्ता): फ्रांस की राजधानी पेरिस में मोरक्को फुटबॉल टीम के प्रशंसकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में के बाद करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बीएफएमटीवी न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में रविवार को बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि मोरक्को की राष्ट्रीय …

Read More »

आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष

नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां बताया कि श्री गुप्ता …

Read More »

बंगाल में साइकिल चलाने पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने की मांग

कोलकाता (एजेंसी/वार्ता): संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाने के लिए कोलकाता भर से साइकिल सवार शनिवार को यहां एकत्र हुए और 70 से अधिक शहर की सड़कों पर “पुराने” साइकिल प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए इसे हरित यात्रियों के मानवाधिकारों का मामला बताया। इनका कहना है कि साइकिल चालक हवा को साफ रखने और जलवायु परिवर्तन को दूर …

Read More »

सहारनपुर जिला जेल में दलित युवक की मौत,भीड़ ने किया हंगामा

सहारनपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला जेल में दलित युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। बड़गांव क्षेत्र के सिमलाना गांव निवासी 21 वर्षीय दलित युवक अरूण कुमार की जिला जेल में बीमारी के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। बीती रात मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद सहारनपुर से शव को अपने गांव …

Read More »

हरियाणा के हांसी में विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे, बारात लौटी

हिसार (एजेंसी/वार्ता): हरियाणा के हांसी शहर के मंडी सैनियान इलाके में शुक्रवार रात को दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और बारात दुल्हन लिये बिना ही लौट गई। हिसार के ऋषि नगर से एक बारात आई थी। जिसमें किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया। नौबत लाठी-डंडे चलने तक आ गई जिसमें …

Read More »

भाजपा ने लगाया एसकेएम पर सिक्किम में दोहरे घोटाले का आरोप

गंगटोक (एजेंसी/वार्ता): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के कार्यकाल के दौरान सिक्किम के वन एवं सड़क एवं पुल विभागों के कामकाज में घोटालों का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजू गिरी ने यहां दावा किया,’हम सरकार में हैं, (सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के सहयोगी)। ‘खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान वनों की कटाई का सामना …

Read More »

फिरोजाबाद में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

फिरोजाबाद (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की मंशा से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि मक्खनपुर क्षेत्र का निवासी युवक शाकिर खान ने पिछले दिनों एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करते हुए भगवान श्री कृष्ण और गौ …

Read More »

कश्मीर में वांछित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी का ‘अवैध’ घर तोड़ा गया

श्रीनगर (एजेंसी/वार्ता): कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को अपनी तरह की पहली कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकवादी के जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर बनाए गए घर को ढहा दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के हंजन राजपोरा में आशिक नेंगरू के घर को जिला अधिकारियों ने एक क्रेन का उपयोग करके ध्वस्त कर दिया। …

Read More »