In this handout photo taken and released by Indian Press Information Bureau (PIB) on April 14, 2020, India's Prime Minister Narendra Modi addresses to the nation during a government-imposed nationwide lockdown as a preventive measure against the COVID-19 coronavirus, in New Delhi. - India's nationwide coronavirus lockdown, the biggest in the world covering 1.3 billion people, will be extended until May 3, Prime Minister Narendra Modi said on April 14. (Photo by Handout / PIB / AFP) / RESTRICTED TO EDITORIAL USE - MANDATORY CREDIT "AFP PHOTO / INDIAN PRESS INFORMATION BUREAU " - NO MARKETING - NO ADVERTISING CAMPAIGNS - DISTRIBUTED AS A SERVICE TO CLIENTS

मीराबाई जयंती में भाग लेने मोदी 23 नवंबर को मथुरा आयेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 नवंबर से शुरू हो रही मीराबाई की 525वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने मथुरा आएंगे। पहले दिन 23 नवंबर को मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हेमा मालिनी एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा रेलवे ग्राउन्ड मथुरा पर चल रहे व्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।

मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मीराबाई जयंती पर आने के उनके आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हेमा ने कहा कि ब्रज मंडल से बड़ा कोई धाम नहीं है, जहां भगवान श्रीकृष्ण प्रकट होकर अपनी लीला रचाते हैं। ब्रज धाम वास्तव में राधा रानी का हृदय है। बहुत से संतों का कहना है ब्रज से बढिया बैकुंठ भी नहीं है। इस समय कार्तिक माह चल रहा है। भगवान कृष्ण को यह माह बहुत पसंद हैं। इस माह में व्रज रज उत्सव आयोजित किया गया है। यहां बहुत बड़े बड़े कलाकार प्रस्तुति देते है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलता है।

इस अवसर पर प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि ब्रज की कला एवं संस्कृति के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए 2008 में शुरू हुआ यह ब्रज रज उत्सव आज वट वृक्ष बन चुका है। ब्रज की संस्कृति, कला, शिल्प के साथ देश- प्रदेश की कला, संस्कृति, व्यंजन के संगम के रूप में आयोजित वृज रज उत्सव में पहले दिन 14 नवंबर को शाम सात बजे से इशिता विश्वकर्मा के गीत व भजन का उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनन्द लिया जब कि आज सुप्र्रसिद्ध गायिका अनुराधा पोडवाल का कार्यक्रम होगा।

इस अवसर पर मीराबाई जयंती और व्रज रज उत्सवों की जानकारी देते हुए उप्र वृज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्रज रज उत्सव के मध्य दीनदयाल वेटरिनरी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित सभागार में मीराबाई पर 24 व 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से प्रमुख विद्वान वक्ता आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही मीराबाई जन्मोत्सव में ही उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने हेमा मालिनी द्वारा अभिनित वर्ष 1979 की फिल्म ’’मीरा’’ का शो 24 नवंबर को, शुभलक्ष्मी द्वारा अभिनीत वर्ष 1947 में निर्मित फिल्म ’’मीरा’’ को दर्शकों को 25 नवंबर को दिखवाये जाने की व्यवस्था की गयी है।

अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सीईओ ने बताया कि 16 नवंबर को क्रेजी हूर्पर्स और मुरलीधर गोपाला कार्यक्रम, 17 नवंबर को कबीर कैफे कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। 18 नवंबर को सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति होगी। 19 नवंबर को विवेक प्रकाश और सिद्धि धमाल का कार्यक्रम , 20 नवंबर को महाभारत के दुर्योधन के रूप में मशहूर पुनीत इस्सर का नया कार्यक्रम राम कथा पर आधारित होगा। इसी श्रंखला में 21 नवंबर को एसबीकेके का कृष्ण अवतार आयोजन और 22 नवंबर को मांगनिया (राजस्थानी फोक) प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्सव में लगभग 800 स्थानीय कलाकार अलग-अलग ग्रुपों में ब्रज के लोक संगीत, गीत, आदि सायं 04 बजे से 07 बजे तक प्रस्तुत करेंगे। ब्रज की पुरानी विधा ढोला, रांझा, लावनी, जिकड़ी भजन, अलगोजा, नौटंकी, लोकगीत, श्रीकृष्ण-राधा की लीला, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य व फूलों की होली आदि कार्यक्रम अलग अलग दिन मंच पर और मेला प्रांगण में कराए जाएंगे। सीईओ के अनुसार मीराबाई के जीवन पर आधारित स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा नई प्रतिभाओं की खोज के लिए अलग अलग माध्यमिक विद्यालयों द्वारा वृज रज उत्सव के मंच पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

– एजेंसी