जी-7 नेताओं से हिरोशिमा मेमोरियल यात्रा पर बातचीत कर रहा है जापान

टोक्यो (एजेंसी/वार्ता): जापान मई 2023 में जी-7 के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है जिसमें वह जी-7 के नेताओं के लिए द्वितीय विश्व युद्ध में हिरोशिमा पर परमाणु बम हमले को प्रलेखित करने वाले हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय का दौरा करने पर बातचीत कर रहा है। यह जानकारी जापान के ब्रॉडकास्टर एनएचके ने बुधवार को दी। जापान 2023 में जी-7 बहुपक्षीय मंच की अध्यक्षता करने जा रहा है। शीर्ष-स्तरीय जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हिरोशिमा शहर में 19 से 21 मई, 2023 तक किया जाएगा।

एनएचके ने कहा कि अगर यह योजना सफल होती है, तो यह सभी जी-7 के नेताओं की ऐसी पहली यात्रा होगी। जापानी नागरिकों, विशेष रूप से हिरोशिमा के नागरिकों, ने सरकार से वैश्विक नेताओं को संग्रहालय का दौरा करने के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया है जिससे वे शहर में हुई परमाणु बमबारी की वास्तविक भयावहता के बारे में जान सकें। मई 2016 में, हालांकि,अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा की थी, जिससे वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस शहर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए थे।

अगस्त में जापान ने हिरोशिमा पर अमेरिका द्वारा बमवर्षा का 77 वर्ष पूरा किया है, जिसमें लगभग एक लाख 10 हजार लोग मारे गए थे। उसके तीन दिन बाद जापान के नागासाकी शहर पर हुए दूसरे परमाणु बम हमले में 70 हजार लोग मारे गए थे। अबतक इतिहास में सिर्फ हिरोशिमा और नागासाकी ही है जहां युद्ध में परमाणु बम का उपयोग किया गया है।

-एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: मस्क ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं

Leave a Reply