राजनीति

December, 2022

  • 15 December

    दुबई में बोले मंत्री राजीव चंद्रशेखर, इंटरनेट को लेकर अपना फ्रेमवर्क खुद बनाएगा भारत

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि भविष्य में इंटरनेट को लेकर नीतियां बनाने के लिए भारत को किसी दूसरे देश या वैश्विक प्रथा का अनुकरण की जरूरत नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा कि देश के 82 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को यह तय करने का अधिकार है …

  • 15 December

    लादेन की मेजबानी करने वाले पाकिस्तान को संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहींः भारत

    संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी/वार्ता): भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस देश ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी मुल्क की संसद पर हमला किया, उसके पास संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहीं है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के …

  • 14 December

    बाइडेन ने समलैंगिक विवाह वाले अधिनियम पर किया हस्ताक्षर

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने समलैंगिक विवाह के लिए संघीय सुरक्षा को संहिताबद्ध करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं।यह कदम अमेरिकी कांग्रेस के माध्यम से विवाह अधिनियम के सम्मान के कुछ दिनों बाद आया है। यह कानून अन्य बातों के अलावा 1996 के विवाह अधिनियम की रक्षा को पलट देता है। साथ ही इस कानून के …

  • 14 December

    मेघालय से चार विधायक भाजपा में शामिल हुए

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चार विधायक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सभी विधायक एनईडीए के संयोजक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में …

  • 14 December

    कांग्रेस ने त्रिपुरा विस चुनाव के लिए कई पैनल किए गठित

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस ने त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि गठित पैनल में पार्टी की राज्य चुनाव समिति का नेतृत्व उसके राज्य प्रमुख बिरजीत सिन्हा करेंगे और पूर्व विधायक आशीष …

  • 14 December

    स्वच्छ हवा में सांस लेना बुनियादी अधिकार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि स्वच्छ हवा में सांस लेना बुनियादी मानवाधिकार है और इसे सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर बुधवार को यहां राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान करने के मौके पर यह बात कही। उन्होंने इस …

  • 14 December

    भारत राष्ट्र समिति के कार्यालय का राजधानी में उद्घाटन किया केसीआर ने

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राजधानी में एक समारोह में नए नामकरण के साथ अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नाम से जानी जाने वाली बीआरएस पार्टी के प्रमुख व मुख्यमंत्री श्री राव ने 5, सरदार पटेल मार्ग पर दोपहर हवन-पूजन …

  • 14 December

    आरपीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसंबर को

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 19 दिसंबर यानी सोमवार को अपराह्न तीन बजे से नयी दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, न्यू अनेक्सी में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मौजूद रहेंगे। …

  • 14 December

    भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, राजस्थान मॉडल का हुआ बखान

    सवाईमाधोपुर (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज 98वें दिन सुबह राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के भाडोती से शुरु हुई और इसमें जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा वहीं राज्य में कांग्रेस की गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक योजनाओं का बखान किया गया। भारत जोड़ो …

  • 14 December

    उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भेजा भर्ती प्रस्ताव

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि विभाग में जल्द ही 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। विभाग में 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिये रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती का प्रस्ताव ऑनलाइन भेजा जा चुका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि पहले चरण में …