हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

January, 2024

  • 26 January

    राशिद खान ने पीएसएल से अपना नाम लिया वापस

    अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। राशिद खान अभी तक अपनी इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं और इसी वजह से उन्होंने पीएसएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। पीएसएल में राशिद खान लाहौर कलंदर्स के लिए …

  • 26 January

    सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच को हराया

    24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में सेमीफाइनल में सफर समाप्त हो गया। सर्बिया को जोकोविच को इटली के जैनिक सिनर ने 6-1, 6-2, 6-7, 6-3 से हराया। जोकोविक को इससे पहले 2018 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार मिली थी। यानी उनके 2195 दिन के अजेय रहने का सिलसिला समाप्त हो गया …

  • 26 January

    संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेसः खड़गे

    Congress President Mallikarjun Kharge termed Modi's distribution of 71,000 appointment letters as an 'election stunt'

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक सुनियोजित ढंग से संविधान के आधार स्तंभों हमला कर रही है। खड़गे ने आज बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार …

  • 26 January

    सीपीडब्ल्यूडी की झांकी में दिखी ‘आत्मनिर्भर भारत’, नए संसद भवन और कर्तव्य पथ की झलक

    गणतंत्र दिवस परेड में शुक्रवार को रंग-बिरंगे फूलों से सजी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी में कर्तव्य पथ, नए संसद भवन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के मॉडल के साथ आधुनिक, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की झलक देखने को मिली। देश के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान प्रदर्शित 26 झांकियों में केंद्रीय लोक निर्माण …

  • 26 January

    गुजरात में झांकी में कच्छ का धोर्डो गांव रहा मुख्य आकर्षण

    भारत के पश्चिमी सिरे पर स्थित कच्छ के रण का प्रवेश द्वार धोर्डो शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकी का मुख्य आकर्षण रहा। धोर्डो ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ गांवों की सूची में जगह बनाई थी। झांकी ने इस सीमावर्ती गांव को गुजरात के पर्यटन विकास के वैश्विक प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया। कच्छ …

  • 26 January

    गणतंत्र दिवस पर इसरो की झांकी में नजर आए चंद्रयान-3, आदित्य एल-1

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकियों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की झांकी बेहद आकर्षक रही और इसमें चंद्रयान-3, आदित्य एल-1 को प्रमुखता दी गई। झांकी में इसरो के विभिन्न मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी को भी प्रदर्शित किया गया। इसरो अगले वर्ष भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने की योजना बना रहा …

  • 26 January

    तेलंगाना की झांकी ने दिखाया आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत के प्रति सम्मान

    गणतंत्र दिवस परेड में शुक्रवार को तेलंगाना की झांकी में उन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाया गया जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मार्गदर्शक बनकर सामने आए थे। झांकी में कोमाराम भीम, रामजी गोंड और चित्याललम्मा (चकलिल्लम्मा) जैसे नेताओं के वीरतापूर्ण प्रयासों की झलक दिखाई गई, जिनकी अदम्य भावनाएं इस क्षेत्र की लोककथाओं का …

  • 26 January

    एसएसबी और तटरक्षक की टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर शौर्य का प्रदर्शन किया

    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारतीय तटरक्षक के बैंड और टुकड़ी ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लिया। एसएसबी की टुकड़ी जहां ‘जोश भरा है सीने में, है हथेलियों पे जान’ की धुन पर मार्च में भाग ले रही थी तो तटरक्षक के जवानों ने ‘सुरक्षा’ की धुन के साथ इसमें भाग लिया। एसएसबी …

  • 26 January

    गणतंत्र दिवस: सीएसआईआर की झांकी में दिखी ‘बैंगनी क्रांति’ की झलक

    जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में हो रही ‘बैंगनी क्रांति’ को शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की झांकी में महत्पपूर्ण स्थान मिला। सीएसआईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘बैंगनी क्रांति’ भारत की वैज्ञानिक शक्ति और भद्रवाह व आसपास के क्षेत्रों के उन किसानों की मेहनत की भावना को प्रदर्शित करती है, जो पिछले कुछ …

  • 26 January

    मेघालय की झांकी में दिखा चेरी ब्लॉसम फूलों का मनमोहक नजारा

    गणतंत्र दिवस परेड में शुक्रवार को मेघालय की झांकी में राज्य के चेरी ब्लॉसम के फूलों का मनमोहक नजारा देखने को मिला। धीरे-धीरे लहराते फूलों से सजे चेरी ब्लॉसम के पेड़ मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य पैदा करते हैं। कोमल पंखुड़ियां जमीन पर शांति और सुंदरता का एहसास कराती हैं। यह चित्रण मेघालय के चेरी ब्लॉसम मौसम का प्रतीक है। …