व्यापार

December, 2022

  • 24 December

    ‘टिकट डाउनग्रेड होने पर यात्रा न करने वालों को सुविधाएं दिलाने की तैयारी’

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि टिकट डाउनग्रेड होने से प्रभावित हवाई यात्रियों के अधिकारों की रक्षा के लिए नागर विमानन महानिदेशालय अपने प्रावधानों में संशोधन करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अतर्देशीय और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई सेवाओं के तेजी से रहे विस्तार और यात्री यातायात की संख्या में हो रही वृद्धि …

  • 24 December

    विदेशी मुद्रा भंडार 57.1 करोड़ डॉलर घटकर 563.5 अरब डॉलर पर

    मुंबई (एजेंसी/वार्ता): विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 57.1 करोड़ डॉलर घटकर 563.5 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.91 अरब डॉलर बढ़कर 564.1 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 …

  • 24 December

    चीन को इंजीनियरिंग सामान का निर्यात नवंबर 2022 में 40 प्रतिशत गिरा, अमेरिका को निर्यात वृद्धि

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): चीन में कोविड19 संक्रमण की नयी लहर और विशेष रूप से यूरोपीय बाजार की कमजोरी के बीच, भारत का इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में लगातार पांचवें महीने नवंबर 2022 में सालाना आधार पर गिरावट दिखी। नवंबर में निम्न तुलनात्मक आधार के प्रभाव से गिरावट की गति केवल 0.30 प्रतिशत तक सीमित दिखी है पर इस दौरान चीन …

  • 24 December

    इंदौर में होगा लघु उद्योग निर्यात सम्मेलन

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारतीय निर्यातक महासंघ (फियो) अगले वर्ष जनवरी के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश के इंदौर में लघु उद्योगों, शिल्पकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक ‘विदेश व्यापार सम्मेलन’ का आयोजन करेगा ,जिसमें 15 देशों के 75 से अधिक कारोबारी भाग लेंगे। भारतीय निर्यातक महासंघ के उपाध्यक्ष खालिद खान, फियो के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी क्षेत्र) परेश मेहता और …

  • 24 December

    रूस में 11 हवाई अड्डों पर लगा उड़ान प्रतिबंध दो जनवरी तक बढ़ा

    मॉस्को (एजेंसी/वार्ता): रूस के मध्यवर्ती और दक्षिणी क्षेत्रों में स्थित 11 हवाई अड्डों के लिए उड़ानों पर लगाये गये प्रतिबंध की सीमा बढाते हुए दो जनवरी कर दी गयी है। रूस की विमानन की संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एजेंसी की ओर से जारी बयान मे कहा गया “ देश के मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में स्थित …

  • 24 December

    NDTV के रॉय दम्पिति ने अपने शेयर अडानी को बेचने की घोेषणा की

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने संस्थापक प्रणव राॅय और राधिका रॉय ने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर गौतम अडानी के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने की शुक्रवार को घोषणा की। बीएसई और एमएसई शेयर बाजारों को दी गई सूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति में रॉय दम्पति ने कहा है कि वे यह देखते हुए …

  • 24 December

    कर्ज धाेखाधड़ी मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर गिरफ्तार

    नयी दिल्ली(एजेंसी/वार्ता): केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रही चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को कर्ज धोखाधड़ी मामले मे गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार सुश्री चंदा पर बैंक की पॉलिसी और रेगुलेशन के खिलाफ जाकर करोड़ों रुपए का कर्ज देने का आरोप है। रिपोर्ट में बताया गया …

  • 23 December

    आधे से अधिक छोटी-मझोली इकाइयों को नए ऑर्डर प्राप्त करने में कठिनाई: सर्वे

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कोरोना महामारी (कोविड-19) के बाद बाजार में अब स्थायित्व का वातावरण बनने के बावजूद देश में सूक्ष्म, लघु और मझोले क्षेत्र की 57 प्रतिशत इकाइयों को अपने माल के लिए नए आर्डर प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। यह जानकारी एक ताजा सर्वे रिपोर्ट में दी गयी है। सर्वे के अनुसार पूंजी की कमी, …

  • 23 December

    रुपया पांच पैसे मजबूत

    मुंबई (एजेंसीवार्ता): दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 14 पैसे लुढ़ककर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में छह पैसे की तेजी के साथ 82.78 रुपये प्रति डॉलर …

  • 23 December

    पेट्रोल पंप समेत आईओसीएल की 7,200 साइट जियो के सॉल्युशन्स से जुड़ेंगी

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): तेल विपणन क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पेट्रोल पंप समेत देश भर में कंपनी की 7,200 साइट को रिलायंस जियो सॉल्युशन्स से जोड़ेगा। इन सॉल्युशन्स में इंडियन ऑयल को रिटेल ऑटोमेशन समेत महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को आसान बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पेमेंट प्रोसेसिंग, डेली प्राइस अपडेशन, एंटरप्राइस …