‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग का अमिताभ बच्चन ने कविता पढ़ मनाया जश्न

भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक पल पर खुशी से झूमते हुए टेलीविजन और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसरो को शुभकामनाएं दी. वहीं इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने पर बॉलीवुड के मेगास्टार और कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी.

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का अमिताभ ने कविता पढ़ मनाया जश्न
कौन बनेगा करोड़पति 15 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर की गई है. जिसमें अमिताभ बच्चन कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं. जब बिग बी भारत के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाते हुए कुछ लाइंस बोलते हैं तो उनकी आवाज़ रोंगटे खड़े कर देती है.

अमिताभ बच्चन अपनी कविता में कहते हैं, “ ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान,लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही. जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान. जय हिंद.”

भारत ने चंद्रमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया
यकीनन भारत ने चंद्रमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया हैं क्योंकि उसने चंद्रमा के रहस्यमय दक्षिणी ध्रुव पर अपना अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतारा. न केवल आम आदमी बल्कि तमाम मशहूर हस्तियों ने अंतरिक्ष यान के चंद्रमा की सतह पर उतरने के दौरान सांस रोककर लाइव टेलीकास्ट भी देखा. बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान -3 मिशन श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है, 23 अगस्त को विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी.

यह भी पढे –

शरीर में कभी न होने दें इस विटामिन की कमी, वरना आप हो जाएंगे स्किन डिजीज के शिकार

Leave a Reply