गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झांकी में इस रेगिस्तानी राज्य की मनमोहक सांस्कृतिक परंपराओं, आकर्षक हस्तशिल्प और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया।
”विकसित भारत मैं – पधारो म्हारे देश…राजस्थान” थीम पर आधारित झांकी में राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
इस झांकी में आगे की ओर ”घूमर” नृत्य शैली का प्रदर्शन किया गया और पीछे की ओर एक सजे हुए ऊंट का प्रतीक दर्शाया गया।
झांकी के पिछले भाग में भक्ति एवं शक्ति की प्रतीक मीरा बाई की सुन्दर प्रतिमा प्रदर्शित की गयी थी।
झांकी में ‘गोरबंद’ से सजे दो ऊंटों के मॉडल थे, जो राजस्थान में हर साल आयोजित होने वाले ‘ऊंट उत्सव’ की विरासत को दर्शाते हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News