आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक बायरन बिस्वास के आवास पर तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज स्थित विधायक के आवास पर बुधवार को सुबह शुरू हुई तलाशी करीब 19 घंटे बाद देर रात खत्म हुई।
अधिकारी ने कहा, ”हमने बायरन बिस्वास के आवास पर छापेमारी के दौरान 70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि इतनी बड़ी रकम वहां क्यों रखी गई थी।”
बिस्वास ने कांग्रेस के टिकट पर सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था, लेकिन बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News