विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन 8 से 10 नवंबर तक जापान का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मुरलीधरन मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं, शिक्षाविदों और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठकें करेंगे।
वे टोक्यो के अलावा क्योटो, हिरोशिमा और ओइता का दौरा करेंगे। रित्सुमीकन एशिया पैसिफिक यूनिवर्सिटी, ओइता में उनका ”भारत और उभरती दुनिया” विषय पर व्याख्यान देने का कार्यक्रम है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और जापान सहयोग के व्यापक क्षेत्रों को कवर करते हुए एक ”विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” साझा करते हैं। विदेश राज्यमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी के और मजबूत होने की उम्मीद है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News