प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के दिग्गज राजनेता और पूर्व मंत्री डीबी चंद्रेगौड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। चंद्रेगौड़ा का आज तड़के मुदिगेरे तालुक के दारादहल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्री डीबी चंद्रेगौड़ा जी के निधन से बहुत दु:ख हुआ है। जनसेवा के प्रति निष्ठा्वान और एक सांसद, विधायक तथा कर्नाटक में मंत्री के रूप में उनके व्यापक अनुभव ने एक अमिट छाप छोड़ी है।
हमारे संविधान के बारे में उनकी गहरी समझ और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News