निर्वाचन आयोग (ECI) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, लंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान क दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में दो फेज में 7 और 17 रनवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 17 और राजस्थान में 23 नवंबर को सिंगल फेज में मतदान होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। वहीं सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
आपको बता दें की पांचों राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News