अनुपमा शो में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को स्क्रीन से चिपके रहने को मजबूर कर रहा है. फिलहाल इस शो का ट्रैक अधिक और पाखी के ईर्द-गिर्द घूम रहा है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अधिक घड़ियाली आंसू बहाकर पाखी को फिर से अपने झांसे में ले लेता है. वहीं अनुपमा इस बात से परेशान है कि वो अधिक से पाखी को कैसे बचाए. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या नया ड्रामा देखने को मिलेगा?
अनु को सता रही पाखी की चिंता
अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी पाखी को लेकर परेशान होगी. अनु को पाखी की अधिक के साथ अपमानजनक शादी को लेकर काफी टेंशन है. इस दौरान अनुज उसे समझाएगा कि उन्हें मामले को सावधानी से संभालने की ज़रूरत है क्योंकि अगर वे पाखी को मजबूर करेंगे, तो वह उन्हें अपने दिल की बात नहीं बताएगी.
अनु-अनुज रोमिल के गिटार बजाने की तारीफ करेंगे
इन सबके बीच वे किसी को गिटार बजाते हुए सुनेंगें और फिर वे रोमिल के कमरे में एंट्री करेंगे. इस दौरान वे रोमिल को गिटार बजाते हुए देखते रहेंगे. इसके बाद अनु और अनुज रोमिल की तारीफ करेंगे और पूछेंगे कि उसने इतना अच्छा गिटार बजाना कहां से सीखा. इस पर रोमिल कहेगा कि उसने इसे ऑनलाइन सीखा है. इसके बाद अनुज रोमिल से पूछेगा कि क्या वह गिटार लर्निंग कोर्स में एडमिशन लेना चाहता है. ये सुनकर रोमिल उन्हें चुप करा देगा और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहेगा. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या रोमिल अनु-अनुज के सामने अपने दिल की बात कह पाएगा और क्या वह उनके साथ बॉन्ड बना पाएगा.
वनराज को भी है पाखी की टेंशन
वहीं शाह हाउस में वनराज और काव्या बात करते दिखेंगे. इस दौरान वनराज काव्या के सामने पाखी को लेकर चिंता जाहिर करेगा. वहीं काव्या कहेगी कि अनुपमा सब संभालेगी और वो पाखी को इस सिचुएशन से बाहर निकाल लाएगी. ये सुनकर वनराज की पाखी को लेकर कुछ टेंशन कम होगी. अब देखने वाली बात होगी कि अनु कैसे अपनी बेटी पाखी की आंखो पर से अधिक के प्यार की पट्टी को हटा पाती है.
यह भी पढे –
जानिए क्या आप भी इन फलों को छीलकर खाते हैं? जानें इससे होने वाले नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News