हमेशा हमें ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों का हाथ पैर, फेस सब कुछ साफ सुथरा नजर आता है, लेकिन गले पर एक काली सी मोटी परत बन जाती है. गर्दन पर जब ऐसा कालापन दिखता है तो बहुत ही शर्मिंदगी महसूस होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं या पुरुष अपने फेस का तो खास खयाल रख लेते हैं लेकिन उनका ध्यान गर्दन पर नहीं जाता है जिस कारण गर्दन काली पड़ने लगती है. इस कालेपन को ठीक करने के लिए कई लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीद कर उपयोग करते हैं तो कुछ लोगों को समझ में ही नहीं आता है कि इसका ट्रीटमेंट कैसे किया जाए. आज हम आपको बताएंगे कि इसे आप घरेलू नुस्खे से भी ठीक कर सकते हैं.
गर्दन काली क्यों पड़ती है?
जब हम गर्दन की सफाई ठीक से नहीं करते हैं तो इस पर परत जमने लगता है.
शरीर में आयरन की मात्रा कम होती है तब भी गर्दन का रंग काला होने लगता है.
ज्यादा धूप में रहने की वजह से हाइपरपिगमेंटेशन होता है जिस वजह से गर्दन काली पड़ जाती है.
इन घरेलू नुस्खों से गर्दन को चमकाएं
हल्दी का पैक : हल्दी का उपयोग फेस की रंगत निखारने के लिए किया जाता है. यह स्किन व्हाइटनर के रूप में काम करता है. इसके उपयोग से डेड सेल्स रिमूव होती है, जिससे त्वचा का रंग सुधारने लगता है. अगर आप की भी गर्दन काली है तो आप हल्दी के साथ कुछ चीजों को मिलाकर अपने गर्दन को चमका सकते हैं. हल्दी में दही, नींबू, दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें. और अब इसे गर्दन पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें.ऐसा हफ्ते में दो बार करें आपको इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा.
टमाटर पैक: टमाटर के उपयोग से भी आप गर्दन की सफाई कर सकती हैं इसका पैक बनाने के लिए आप टमाटर के रस में ओटमील और दूध मिला के पेस्ट बना लें, इसे गर्दन पर अप्लाई करें और जब यह सूख जाए तो गर्दन धो लें, ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार उपयोग करने से गर्दन की रंगत में सुधार आ जाएगा.
खीरा: खीरे की मदद से भी आप गर्दन को साफ करते हैं. इसके लिए पहले खीरे को पीस लें. अब इसमें गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें, फिर इसे गर्दन पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दे ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें गर्दन की चमक वापस आ जाएगी.
आलू का रस: आलू का रस भी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो आपको निखार दे सकता है. सबसे पहले आप आलू को पीसकर रस निकाल लीजिए, फिर इसे गर्दन पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दे.अब गुनगुने पानी से धो लें
नींबू का रस: नींबू में भी विटामिन सी पाया जाता है जो रंग सुधारने के लिए फायदेमंद माना जाता है. गर्दन पर नींबू का रस लगाने से कालापन दूर हो सकता. इसके लिए आप नींबू को अच्छे से नहीं छोड़कर रस निकाल लें. फिर इस में गुलाब जल मिला दें, अब इसे गर्दन पर लगाकर ऐसे ही रात भर के लिए छोड़ दें, फिर सुबह पानी से धो लें. रोजाना 2 हफ्ते तक ऐसे करने से आपकी गर्दन में निखार आ सकता है.
यह भी पढे –
कभी सोचा है पनीर के बचे हुए पानी भी है बड़े काम के,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News