एक्ट्रेस- डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार बॉलीवुड में काफी फेमस नाम है. उन्होंने कई एल्बम में काम किया है और फिल्म भी डायरेक्ट की है. फिलहाल दिव्या अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच खबर है कि दिव्या अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं.
दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी चोट लगीं तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में उनके चेहरे पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं. उनके फेस पर चोट की वजह से काफी रेड मार्क हो गया है. एक तस्वीर में उनकी आंखे भी नम नजर आ रही हैं. इन फोटो को शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन में लिखा है, “मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गई हूं. लेकिन शो मस्ट गो ऑन. आप सभी की ब्लेसिंग और हीलिंग एनर्जी की जरूरत है.”
बता दें कि हाल ही में दिव्या खोसला कुमार ने अपनी मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘यारियां 2’ की शूटिंग को लेकर जानकारी दी थी.उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा का कि फिल्म की शूटिंग यूके में होगी. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने स्टे की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “मेरे ऐसे कमाल के फॉलोअर्स हैं जो लगता है कि मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं. जब मैंने अपनी आखिरी पोस्ट में पूछा था… मैं कहां हूं… आप में से ज्यादातर को यह पहले से ही पता था. हां मैं यूके में एक फिल्म के लिए हूं जो मेरे दिल के बेहद करीब है… इसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है और आप के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती ….. प्यार प्यार प्यार”
यारियां 2 इस साल 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है.इस फिल्म से दिव्या खोसला सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं. उनकी लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सनम रे’ थी. इस फिल्म में पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला ने एक्टिंग की थी. इस बीच ‘यारियां 2’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में मीज़ान जाफरी, वरीना हुसैन, अनसवारा राजन, पर्ल वी पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर भी हैं, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं.
यह भी पढे –
वेट लॉस करने के लिए कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हाई प्रोटीन,जानिए नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News