बॉलीवुड के वेटरन एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक के अचानक हुए निधन से अब भी हर कोई सदमें में है. खासतौर पर उनकी 11 साल की बेटी वंशिका पिता सतीश के जाने से पूरी तरह टूट चुकी हैं. यहा तक कि वंशिका ने सतीश की मौत के एक हफ्ते के भीतर ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है.
बता दे कि दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट था. वह अक्सर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती थीं. उनके कुछ पोस्ट में वह पिता सतीश कौशिक के साथ भी नजर आई थीं. अकाउंट डिलीट करने से पहले अपने आखिरी पोस्ट में वंशिका ने अपने पिता सतीश कौशिक के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में वंशिका अपने पिता सतीश कौशिक को पकड़े हुए नजर आ थीं.
बता दें कि ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी ब्लॉक ब्स्टर फिल्मों का हिस्सा रहे सतीश कौशिक का दिल्ली में 9 मार्च को निधन हो गया था. वे वहां अपने दोस्त की होली पार्टी में शरीक होने के लिए आए थे. इसी दौरान एक्टर की तबियत बिगड़ गई थी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी. बाद में एयरलिफ्ट कर उनका शव मुबंई लाया गया था जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था.
वहीं ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने दिवंगत एक्टर की अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश भी बताई थी. निशांत ने कहा था कि उनके चाचा एक बड़ा स्टूडियो बनाना चाहते थे. उन्होने कहा कि सतीश कौशिक के ना रहने पर अब वे उनकी इस आखिरी ख्वाहिश को पूरा करेंगे.
यह भी पढे –
वेट लॉस करने के लिए कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हाई प्रोटीन,जानिए नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News