बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती और उनके फैशन सेंस के लोग दीवाने हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस तरसते रहते हैं. अब मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है. उन्होंने ऐसा रैम्म वॉक किया है, जिस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं.
लैक्म फैशन वीक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका अरोड़ा का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह रेड कलर के शरारा में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज और हैवी श्रग पहना है. इस लुक में मलाइका अरोड़ा ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है.
हैवी मेकअप और खुले हुए बाल से मलाइका ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है. इसके अलावा उन्होंने ईयररिंग्स भी पहनी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा काफी कॉन्फिडेंट होकर रैम्प वॉक कर रही हैं. उन्होंने अपनी कातिल अदाओं से एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है.
लैक्मे फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा से पहले जीनत अमान, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, रकुल प्रीत सिंह, शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन, सान्या मल्होत्रा, नेहा धूपिया और विजय वर्मा सितारे रैम्प वॉक कर चुके हैं.
बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. वह पिछले कुछ सालों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि कपल ने कभी अपने रिश्ते को किसी से भी नहीं छुपाया है. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे.
यह भी पढे –
जैसे कच्चे प्याज सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, उसी तरह इसके छिलके भी कई गुणों से हैं भरपूर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News