बॉलीवुड के फेमस एक्टर और करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर आज अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इस फोटो में रणधीर के साथ करीना के छोटे नवाब भी नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.
करीना कपूर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि “मेरे दोनों फेवरेट बॉयज वही कर रहे हैं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है..हैप्पी बर्थडे पापा आई लव यू सो मच.” इस क्यूट सी फोटो में रणधीर कपूर अपने छोटे नाती जेह के साथ डाइनिंग टेबल के पास बैठेकर अपना खान एंजॉय कर रहे हैं. वहीं जेह अपने नानू को देखकर पाउट बना रहे है. तस्वीर में नजर आ रही दोनों की ये प्यारी सी बॉन्डिंग फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.
वहीं फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी करीना की इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है. एक्ट्रेस की ननद सोहा अली खान ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘हैप्पी बर्थडे अंकल.’ वहीं करीना की खास दोस्त मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी बनाई है. इसके अलावा तस्वीर के पीछे दीवार पर लगी फोटो ने भी फैंस का काफी ध्यान खींचा है. जिसमें पूरी कपूर फैमिली नजर आ रही है.
यह भी पढे –
क्या आपको पता है शराब नहीं पीने वालों को भी हो सकती फैटी लिवर डिजीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News