‘बिग बॉस’ के घर में शुरू से अपनी मजबूत दावेदारी दिखाने वाली शालीन भनोट ‘बिग बॉस 16’ के टॉप 5 में पहुंच चुके हैं और वो ट्रॉफी जीतने के काफी करीब हैं. शालीन एक्टिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं और उन्होंने कई सीरियल्स में अपने हुनर का डंका बजया है. लेकिन अपनी शादी के टूटने के बाद वो काफी खबरों में आ गए थे.
15 नवंबर 1982 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्में शालीन भनोट एक मिडल क्लास फैमिली से आते हैं. शालीन के पिता बिजनेसमैन जबकि मां एक हाउस वाइफ हैं. इसके अलावा शालीन का एक भाई और एक बहन भी है. शालीन की पढ़ाई में कोई अधिक दिलचस्पी नहीं थी. उन्होंने 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और फिर वो अपने सपने पूरे करने मुंबई आ गए थे. शालीन भनोट ने MTV के शो ‘रोडीज’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. शालीन ने कई शोज जैसे- ‘सूर्यपुत्र कर्ण’, ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, ‘कुलवधू’, ‘काजल’, ‘गृहस्थी’, ‘राम सिया के लव कुश’, ‘नागिन 4’ और ‘दो हंसों का जोड़ा’ जैसे शोज में काम किया.
शालीन भनोट ने साल 2009 में ‘कुलवधु’ की को-स्टार रहीं दलजीत कौर शादी कर ली. दोनों का एक बेटा है जेडेन. लेकिन इन दोनों का रिश्ता लंबगे समय तक नहीं चला और छह साल बाद यानी साल 2015 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और बेहद बुरे मोड़ पर जाकर इनका रिश्ता खत्म हुआ था. दलजीत अब दूसरी शादी करने जा रही हैं और जल्द ही वो शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो जाएंगी.
यह भी पढे –
क्या आपको पता है शराब नहीं पीने वालों को भी हो सकती फैटी लिवर डिजीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News