हिंदी सिनेमा को दो मेगा सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान के लिए 25 जनवरी यानी आज का दिन बेहद खास है. एक तरफ शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘पठान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दूसरी ओर पठान के साथ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर भी रिलीज हो रहा है.
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर भी रिलीज किया गया है. हालांकि सोशल मीडिया पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर को आज मेकर्स की ओर से रिलीज किया जाना है. लेकिन इससे पहले सलमान खान के एक फैन ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ के टीजर का थिएटर रिलीज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इस वीडियो में आप सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पूरा टीजर रिलीज से पहले आसानी से देख सकते हैं. इस फिल्म में सलमान अपने एक्शन अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं साउथ ड्रेस में भी सलमान खान हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ये टीजर काफी धमाकेदार है, जिसे देखकर आपको मजा आने वाला है.
सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. इस फिल्म को 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया जाएगा. सलमान के अलावा इस फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी लीड रोल में मौजूद हैं.
यह भी पढे –
ऑरिगेनो सिर्फ पिज्जा का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता ,बल्कि दर्द और सूजन को भी कर सकता है कम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News