महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को समाजसेविका क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर ठाणे स्थित अपने आवास पर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने देश की प्रथम शिक्षिका एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की विरासत को सहेज कर नमन किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजाराम तावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।
इस बीच, राज्य के मराठी भाषा विभाग मंत्री दीपक केसरकर ने मंत्रालय में प्रथम शिक्षिका, भारतीय समाज सुधारक, कवयित्री ‘क्रांति ज्योति’ सावित्रीबाई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आज मंत्रालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव सुजाता सौनिक सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News