नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गमका व्याख्याता श्री एच आर केशव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम छात्रों को उनकी प्रेरक सलाह के लिए हमेशा याद रखेंगे।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “गमका को लोकप्रिय बनाने और कर्नाटक की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने के प्रयासों के लिए हम श्री एच.आर. केशव मूर्ति को हमेशा याद रखेंगे। उन्हें कई छात्रों को उनकी प्रेरक सलाह के लिए भी याद किया जाएगा। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” उन्होंने ट्वीट के साथ श्री मूर्ति अभिवाद की तस्वीर भी साझा की।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में शिवमोग्गा तालुक के होसहल्ली में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वरिष्ठ गमका व्याख्याता श्री एचआर केशव मूर्ति आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी के अलावा सैकड़ों छात्र हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कन्नड़ महाकाव्यों का प्रचार किया। उन्हें इस वर्ष की शुुरूआत में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मुर्मू और मोदी ने मणिपुर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News