बांदा (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने घर में सो रही एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि हरदौली गांव में 20 वर्षीया युवती भोला देवी की अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात उस समय उसका गला रेत कर हत्या कर दी जब वह घर में सो रही थी। गुरूवार सुबह युवती का रक्तरंजित शव मिला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य एकत्र किये हैं। घटना के पर्दाफाश के लिये कई टीमें लगाई गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही शुरू की गई। घटना का अनावरण शीघ्र होगा।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: राजस्थान रोड़वेज में क्यूआर कोड व यूपीआई से भुगतान कर यात्री टिकट सुविधा शुरू
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News