झारखंड समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ, अति गरीब परिवारों को मिलेगा सहारा
झारखंड में अति गरीब परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की गई है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ किया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और द नज इंस्टीच्यूट के तत्वावधान में आयोजित समारोह में इसकी शुरूआत की गई।
मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस योजना की शुरूआत अति गरीब एवं वंचित परिवारों के सशक्तिकरण के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड को इस योजना के प्रथम और द्वितीय चरण में कुल 41 हजार अति गरीब परिवारों को शामिल करने की जिम्मेवारी मिली है जो गर्व की बात है। अगले चरण में छह जिले के 16 हजार और उसके बाद 25 हजार परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News