मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ खेल अवसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं को पोषित करने और राज्य को एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी के विकास और उन्नति के साथ-साथ मध्यप्रदेश को एक विकसित हॉकी केंद्र बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक निखारने और प्रदेश को ग्लोबल हॉकी हब के रूप में स्थापित करने की कार्ययोजना पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शेखर जे. मनोहरन और डायरेक्टर जनरल कमांडर श्री आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News