रूस में कोरोना संक्रमण के 5977 नए मामले

मॉस्को (एजेंसी/वार्ता): रूस में पिछले 24 घंटों में काेरोना महामारी से संक्रमित 5977 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढृकर 2,16,77,505 तक पहुंचगयी है। कोरोना वायरस निरोधक केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूस में इससे एक दिन पहले दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या 6376 रिकॉर्ड की गयी थी।

पिछले 24 घंटों में कोविड के कारण 1,640 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 159.5 फीसदी अधिक है। देश के 66 क्षेत्रों में जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी वहीं नौ क्षेत्रों में यह आंकड़ा घटा है। दस क्षेत्रों में स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है एक दिन पहले 632 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार मॉस्को में पिछले दिन के 1018 मामलों की तलुना में कोरोना के मामले 1213 बढ़ गए। इसके साथ ही मॉस्को में संक्रमितों की कुल संख्या 32,73,235 तक पहुंच गए। सेंट पीटर्सबर्ग में पिछले दिन के 948 मामलों की तुलना में 914 नए संक्रमित मामलों की वृद्धि हुई और इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 18,09,882 तक पहुंच गई।

देश में इस महामारी से 6838 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 2,10,73,454 तक पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटों में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से 59 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,92,720 हो गया है।

-एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: चीन ने काबुल में आतंकवादी हमले की निंदा की

Leave a Reply