कोटा में इंदिरा गांधी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा हुई स्थापित, जल्द होगा अनावरण

कोटा (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में कोटा शहर की हृदय स्थली गुमानपुरा से छावनी और कोटरी की ओर जाने वाले रास्ते के बीच नये स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पेडेस्टल सहित 11 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई हैं। प्रतिमा का जल्द ही अनावरण किया जाएगा।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि गुमानपुरा में फ्लाईओवर के निर्माण के समय इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाया गया था। अब विशाल प्रतिमा और प्रतिमा स्थल के पास सौंदर्यकरण कार्य नगर विकास न्यास ने करवाया हैं। प्रतिमा स्थल के पास सौन्दर्य करण का कार्य अंतिम चरण में हैं। प्रतिमा स्थल को आकर्षक बनाने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुव्यवस्थित रहे इसका पूरा ख्याल रखा गया हैं।

धारीवाल ने बताया कि शहर की यातायात की सुगमता को लेकर एवं ट्रैफिक लाइट फ्री शहर बनाने के लिए फ्लाईओवर और अंडरपास के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कंप्लीट हो गए हैं, वहीं शहर के चौराहों का आकर्षक निर्माण कर सौंदर्यीकरण इसके साथ ही चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क जैसे प्रोजेक्ट कोटा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे एवं इससे कोटा की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

धारीवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की विशाल प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल के आसपास सौन्दर्यकरण से गुमानपुरा आकर्षक हो गया हैं। करीब 2.50 करोड़ की लागत है प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल पर कार्य किया जा रहा है। 21 फीट की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गनमेटल की प्रतिमा जयपुर में निर्मित की गई हैं। प्रतिमा को छह मीटर ऊंचे पेडेस्टल पर स्थापित किया गया हैं, करीब दो मीटर का फाउंडेशन प्रतिमा का हैं।

छह मीटर का पेडेस्टल राजस्थानी ब्लैक ग्रेनाइट से निर्मित किया गया। बांसवाड़ा व्हाइट मार्बल से खूबसूरत फाउंडेशन बनाया गया हैं । करीब 3 मंजिला हाइट अधिक प्रतिमा नज़र आएगी। प्रतिमा स्थल पर छोटा गार्डन, माउंट भी विकसित कर सौंदर्यकरण का कार्य जल्द पूरा होने जा रहा हैं।

-एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: अजमेर में सम्मेद शिखर मामले में सकल जैन समाज ने निकाली रैली

Leave a Reply