Monthly Archives: February 2024

प्रधानमंत्री मोदी एक, दो और छह मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और दो मार्च को पश्चिम बंगाल का आधिकारिक दौरा करेंगे जबकि छह मार्च को वह उत्तर 24 परगना जिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। इसी जिले में संदेशखालि है जो इन दिनों सुखिर्यों में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक दौरे पर एक और दो …

Read More »

न्यायालय के सवाल उठाने के बाद सरोगेसी कानून के पिछले नियमों में संशोधन

उच्चतम न्यायालय के सवाल उठाने के बाद सरोगेसी नियमों में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है, जिसके बाद यदि पति-पत्नी में से कोई चिकित्सीय समस्या से पीड़ित है तो उन्हें दाता के अंडाणु या शुक्राणु का उपयोग करने की अनुमति होगी। न्यायालय ने केंद्र सरकार से पूछा था कि वह इस संबंध में कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। केंद्रीय …

Read More »

रक्षा क्षेत्र में, विशेषकर एयरोस्पेस क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता जरूरी : डीसीएएस

वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि एक राष्ट्र को ”औद्योगिक रूप से मजबूत” बनना है और रक्षा क्षेत्र में, विशेष रूप से एयरोस्पेस के क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता जरूरी है। यहां आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। उनके अनुसार, यह देखा जा रहा है कि दुनिया में हमारे आसपास हो रहे …

Read More »

काशी का स्वरूप फिर से संवर रहा, यह देश के लिए गौरव की बात : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में काशी सांसद ज्ञान, सांसद संस्कृत एवं सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संस्कृत के छात्रों को किताबें, निःशुल्क ड्रेस, वाद्ययंत्र और 66 छात्रों में योग्यता छात्रवृत्ति वितरित कर सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता गैलरी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कालातीत …

Read More »

राष्ट्रपति ने मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेता उनसे प्यार करते थे। लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे जोशी (86) का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व लोकसभा अध्यक्ष …

Read More »

भाजपा को मिले 335 करोड़ रुपये के चंदे’ की न्यायालय की निगरानी में जांच हो: कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर जांच एजेंसियों के माध्यम से 30 कंपनियों को ”ब्लैकमेल करके” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 335 करोड़ रुपये का चंदा दिलवाने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘श्वेत पत्र’ लाना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी …

Read More »

‘न्याय यात्रा’ में मुरादाबाद से शामिल होंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा आगामी रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगी और फतेहपुर सीकरी तक इस यात्रा में साथ रहेंगी। पार्टी के अनुसार, प्रियंका गांधी मुरादाबाद से यात्रा के साथ जुड़ेंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस तथा आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक साथ रहेंगी। प्रियंका गांधी को चंदौली …

Read More »

ओम बिरला ने मनोहर जोशी के निधन पर जताया शोक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व लोक सभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री मनोहर जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। …

Read More »

चंदे के लिए ‘वसूलीभाई’ की तरह काम कर रही है सरकार: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर चंदा पाने के लिए ‘वसूली भाई’ की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल कर कंपनियों को डराया धमकाया जा रहा है और उनसे चंदे कि वसूली की जा रही है। श्री गांधी ने कहा, “क्या आपको प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, बेल और बिजनेस लो’ …

Read More »

विनिर्माण क्षेत्र को भारत की आर्थिक वृद्धि में एक चौथाई योगदान देना चाहिए: महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने शुक्रवार को कहा कि 2047 तक 30,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था और एक विकसित देश (विकसित भारत) बनने की महत्वाकांक्षा के बीच विनिर्माण क्षेत्र को भारत की आर्थिक वृद्धि में एक चौथाई योगदान देने की जरूरत है। एबीपी नेटवर्क के ‘आइडियाज ऑफ इंडिया समिट …

Read More »