Daily Archives: February 1, 2024

आयुष्मान भारत योजना में सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी और हेल्पर्स भी होंगे कवर, स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वागत

केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर करने की घोषणा की। वित्त मंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हेल्थ …

Read More »

मुर्शिदाबाद पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी को देखने उमड़ी भीड़

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंची। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। यहां के बहरमपुर से अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं, जो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। इस्लामपुर से बिहार …

Read More »

राष्ट्रपति शुक्रवार को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगी। मेला 18 फरवरी तक चलेगा। गुरुवार को राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 का उद्घाटन करने के लिए 2 फरवरी को सूरजकुंड (हरियाणा) जाएंगी। दरअसल, सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला खास है क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा …

Read More »

डीआरडीओ की अंतरिक्ष रक्षा प्रौद्योगिकी में बड़ी छलांग, विकसित किया ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम

डीआरडीओ ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम विकसित करके अंतरिक्ष रक्षा प्रौद्योगिकी में बड़ी छलांग लगाई है। इस सिस्टम ने पीएसएलवी सी-58 मिशन में लॉन्च किए गए पेलोड पर अंतरिक्ष कक्षा में अपनी कार्यक्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। ऊंचाई पर नियंत्रण और सूक्ष्म उपग्रह की कक्षा में रखने के लिए 1 एन क्लास ग्रीन …

Read More »

बजट में मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए कुछ नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए जो अंतरिम बजट पेश किया है, उसमें गरीब और मध्यवर्ग के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बजट भाषण के बाद गुरुवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतरिम बजट नीरस था। इसमें न …

Read More »

देशभर के 8 शहरों से अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की विमान सेवाओं का शुभारंभ

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को देशभर के आठ शहरों से अयोध्या के लिए स्पाइस जेट की विमान सेवाओं का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह और अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Read More »

वित्त वर्ष 2023-25 के अंतरिम बजट से जुड़ी मुख्य बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट बृहस्पतिवार को पेश किया। इसकी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं- -बुनियादी ढांचा के विकास के लिए पूंजीगत व्‍यय 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये किया गया। यह सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) का 3.4 प्रतिशत होगा। -प्रत्‍यक्ष तथा अप्रत्यक्ष करों की मौजूदा दरों को बरकरार रखा गया। पिछले 10 साल …

Read More »

देश के विकास को समर्पित यह बजट राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता है: भाजपा

केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के विकास को समर्पित करते हुए बजट को राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता हुआ बताया है। गुरुवार को जे पी नड्डा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस बजट में मातृ शक्ति का विजन है तो अंतरिम …

Read More »

एक करोड़ परिवार को प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली होगी उपलब्ध

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में रूफ-टॉप सोलर एनर्जी को लेकर बड़ा एलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे मध्यम वर्ग को हर साल बिजली में खर्च होने वाली बड़ी राशि बचाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री के एलान के मुताबिक छत पर सौर प्रणाली लगाने से एक करोड़ परिवार प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क …

Read More »

बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम आम बजट को ‘ऐतिहासिक, समावेशी और नवोन्मेषी’ करार दिया और कहा कि यह बजट 2047 के ‘विकसित भारत’ की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के जरिए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए …

Read More »